{"_id":"6a515a85d2dc36f89e08fc00","slug":"jammu-and-kashmir-news-jammu-news-c-274-1-rsp1001-102853-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कीर्ति के पिता ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कीर्ति के पिता ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपैक्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। पीड़ित कीर्ति के पिता सुरेश कुमार ने शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुरेश ने बताया कि उन्हें पहले जानकारी मिली थी कि मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ है, तो उन्होंने थाने जाकर पुलिस से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने उनसे लिखित शिकायत देने को कहा और उसी के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुरेश ने कहा कि हादसे के बाद वे लगातार अस्पताल में अपनी बच्ची की देखभाल कर रहे थे, इसलिए तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए। दूसरी ओर बिजली विभाग ने बताया कि उनके स्तर पर एफआईआर करवा दी गई है, वह निश्चित हो जाएं। इसके बाद वह अस्पताल में रहकर इलाज व देखभाल में लगे रहे। उन्होंने अब शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कीर्ति को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए ताकि कीर्ति के इलाज में कोई अड़चन पैदा ना हो।
जीएमसी में कीर्ति के पांव की हुई सर्जरी
वहीं दूसरी और जीएमसी में कीर्ति की निरंतर सर्जरी की जा रही हैं। वीरवार को भी उसके पांव की सर्जरी की गई है। इस मौके पर बिजली विभाग की तरफ से सर्जरी के लिए खून का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। यदि लिखित शिकायत थाने पर प्राप्त हो चुकी है तो मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -प्रदीप सिंह सेन, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा