{"_id":"6a515a1ff2b16b76860bb99a","slug":"jammu-and-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113528-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडरपास के पास ट्रक से टकराई सुपरफास्ट बस, चालक समेत 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडरपास के पास ट्रक से टकराई सुपरफास्ट बस, चालक समेत 9 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा के सिडको चौक पर सड़क हादसा : औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे ट्रक बना हादसे की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिडको चौक अंडरपास के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जम्मू से कठुआ जा रही एक सुपरफास्ट बस और सिडको औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक सहित आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स विजयपुर रेफर किया गया, जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल सांबा में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिडको औद्योगिक क्षेत्र की ओर से एक ट्रक अंडरपास से मुख्य सड़क पर निकला। इसी दौरान जम्मू से कठुआ की ओर जा रही सुपरफास्ट बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का केबिन भी टूट गया। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान तेजिंदर सिंह (44), निवासी पंदरार, कठुआ (बस चालक), सुभाष चंद्र (45), निवासी वार्ड नंबर-11, सांबा, आरती देवी (37), निवासी पलौरा कैंप, जम्मू, रंजीत कुमार (23) एवं सुरिष्ठा देवी (26), निवासी रामकोट छल्ला, बिलावर, राधा रानी (50), निवासी बिश्नाह, जम्मू, परशोत्तम चंद (47), निवासी उत्तराखंड, राघवी गुप्ता (18) तथा औरशी गुप्ता (23), दोनों निवासी कालीबाड़ी, कठुआ के रूप में हुई है।
कोट--
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के कारण प्रभावित यातायात को भी शीघ्र बहाल कर दिया गया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। -परवेज खांडे, थाना प्रभारी
दुर्घटना जोन बनता जा रहा सिडको चौक
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिडको चौक अंडरपास लगातार दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहन चालक बिना पर्याप्त सावधानी बरते मुख्य सड़क पर वाहन ले आते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि चौराहे पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

कोट