{"_id":"6a5156ec51df93476e0c1e81","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113515-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घगवाल क्षेत्र में सांबा पुलिस का सर्च ऑपरेशन, रेलवे ट्रैक भी किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घगवाल क्षेत्र में सांबा पुलिस का सर्च ऑपरेशन, रेलवे ट्रैक भी किया सैनिटाइज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ सीआरपीएफ और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीमें रहीं मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सांबा पुलिस ने शुक्रवार को घगवाल क्षेत्र के नोनाथ खड्ड और आसपास के संवेदनशील इलाकों में व्यापक सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन तथा एरिया डॉमिनेशन एक्सरसाइज चलाया। इस दौरान रेलवे ट्रैक की भी गहन तलाशी लेकर उसे पूरी तरह सैनिटाइज किया गया।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा गारू राम के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें एसओजी सांबा, सीआरपीएफ की 93 वीं बटालियन तथा रेलवे पुलिस की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य किसी भी राष्ट्रविरोधी या अवैध गतिविधि पर रोक लगाना तथा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
संयुक्त टीमों ने संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। क्षेत्र में स्थित एक परित्यक्त भवन में भी विशेष सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन चलाया गया, ताकि असामाजिक या राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा उसके दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके। इसके अलावा रेलवे पुलिस के समन्वय से क्षेत्र से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक की भी गहन जांच और सैनिटाइजेशन किया गया, जिससे रेल यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
अभियान के समापन के बाद श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। उन्हें हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने, सतर्क रहने तथा सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी वाहन को अनधिकृत रूप से पार्क न होने देने के निर्देश दिए गए।
सांबा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से एरिया डॉमिनेशन एक्सरसाइज, सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।