फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Film Festival sees overwhelming global response, draws 180 entries from 35 countries Jammu

Film Festival: 180 फिल्मों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच बना जम्मू फिल्म फेस्टिवल, दुनिया भर से जुटेंगे कलाकार

Fri, 10 Jul 2026 04:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 10 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

जम्मू फिल्म फेस्टिवल के पांचवें संस्करण को दुनियाभर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 35 देशों से 180 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

विज्ञापन
Jammu Film Festival sees overwhelming global response, draws 180 entries from 35 countries Jammu
Cinema, camera - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू फिल्म फेस्टिवल के पांचवें संस्करण को दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आयोजकों के अनुसार अब तक 35 देशों से 180 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

विज्ञापन

फेस्टिवल में मिली प्रविष्टियों में 130 शॉर्ट फिल्में, 35 डॉक्यूमेंट्री और 17 फीचर फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में अलग-अलग देशों की संस्कृतियों भाषाओं और सिनेमा की विविध परंपराओं को दर्शाती हैं।

पांचवां जम्मू फिल्म फेस्टिवल 28 और 29 सितंबर 2026 को जम्मू में आयोजित किया जाएगा। जूरी प्रमुख कपिल मट्टू ने बताया कि दुनिया भर के फिल्मकारों की भागीदारी से यह फेस्टिवल अंतरराष्ट्रीय फिल्म समुदाय के साथ जम्मू के जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि फिल्मों की गुणवत्ता, विविधता और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि फेस्टिवल को स्वतंत्र सिनेमा जगत में लगातार पहचान मिल रही है।

इस फेस्टिवल का आयोजन वोमेड और कोशुरवुड स्टूडियो के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसमें भारत और विदेशों से फिल्म निर्माता, कलाकार, प्रतिनिधि और सिनेमा प्रेमी शामिल होंगे। अमेरिका समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने फेस्टिवल में भाग लेने में रुचि दिखाई है।

फेस्टिवल निदेशक राकेश रोशन भट और रोहित भट ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत जम्मू को सिनेमा के माध्यम से दुनिया से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी। कोशुरवुड स्टूडियो के संजीव काक ने कहा कि पांच संस्करणों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में सार्थक सिनेमा और सांस्कृतिक संवाद को लेकर लोगों की रुचि बढ़ रही है।

आयोजकों ने निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए तीन स्तरीय जूरी प्रणाली की घोषणा भी की है। अंतिम जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता कपिल मट्टू करेंगे, जिसमें अभिनेता विपिन शर्मा, अश्वथ भट्ट और तनवीर डार शामिल होंगे। जम्मू फिल्म फेस्टिवल के पिछले चार संस्करणों में भारतीय फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed