{"_id":"6a3849c94c07bc48b9079a64","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-202-1-udh1009-137363-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पौनी में बनेगा आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, 1.47 करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पौनी में बनेगा आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, 1.47 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में लोगों और सरकारी अधिकारियों की सुविधा के लिए जल्द ही आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉल क्षेत्र में प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सुविधा साबित होगा।
विधायक कुलदीप राज दुबे ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बैठकों, सरकारी कार्यक्रमों, जनसुनवाई, प्रशिक्षण शिविरों और अन्य आयोजनों के लिए उपयुक्त कॉन्फ्रेंस हॉल उपलब्ध नहीं था। इस कारण अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण के लिए डाक बंगला परिसर में स्थान का चयन कर लिया गया है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से निर्माण कार्य का टेंडर भी जारी किया जा चुका है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से सरकारी बैठकों और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याण कार्यक्रमों के लिए भी एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्थल उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा नेकां नेता दीदार सिंह ने कहा कि कॉन्फ्रेंस हॉल के अभाव में अधिकारियों और आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि हॉल का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।