सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सैन्य जवान और रिटायर्ड सैनिक युवाओं को अग्निवीर के लिए करेंगे तैयार

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांवों के युवाओं को सेना तथा रिटायर्ड सैनिकों की तरफ से सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन युवाओं को दिया जा रहा है जिन युवाओं ने अग्निवीर के लिए आवेदन किया है या करने की तैयारी कर रहे हैं।
Trending Videos

युवाओं को प्रशिक्षण सेना के 52 ब्रिगेड की देखरेख में दिया जा रहा है। इसमें रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के अध्यक्ष रिटायर्ड नायब सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ ने बताया कि युवाओं को यह प्रशिक्षण पंचायत भवन पलांवाला में दिया जा रहा है। इसमें उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस एक माह के प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक और लिखित परीक्षा आदि के लिए तैयार किया जाएगा ताकि युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए कोई परेशानी न आए। गुलबदन सिंह ने अपना फोन नंबर जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र के दूरदराज़ के युवा हमसे 7051278593 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। गुलबदन सिंह ने बताया कि युवाओं को हर रोज सुबह और शाम को एक-एक घंटा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सुबह छह से सात बजे तक और शाम तीन बजे से लेकर चार बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed