{"_id":"69cd89019bfbce625c0a3bb1","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-583-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब दियोन पंचायत में ही मिलेगा सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब दियोन पंचायत में ही मिलेगा सरकारी राशन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। दियोन पंचायत के ग्रामीणों को सरकारी राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों ने अपनी इस गंभीर समस्या को हाल ही में अमर उजाला के जरिये 16 मार्च को उजागर किया था। इसमें बताया गया था कि उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए लगभग 14 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इस वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। तहसील सप्लाई ऑफिसर बड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह और नायब तहसीलदार पुरमंडल सुषमा वर्मा ने दियोंन पंचायत में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि दियोंन पंचायत के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को अब गांव के भीतर ही सरकारी राशन उपलब्ध कराया जाए।
इस संबंध में अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए संतोष व्यक्त किया।
गांव निवासी गारी लाल, सागर सिंह, मगर सिंह, आशुतोष और रमेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने उम्मीद जताई कि अब गांव में ही राशन मिलने से उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।
Trending Videos