बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: एनएचएम कर्मियों ने भी शुरू की हड़ताल, नियमित व समान वेतन की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अखनूर। उपजिला अस्पताल अखनूर में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल एनएचएम ब्लॉक अध्यक्ष अजय सेठ के नेतृत्व में की जा रही है।
Trending Videos


हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। “समान काम के लिए समान वेतन” तथा नियमितीकरण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अजय सेठ, डॉ. सुरभि और राकेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 19 वर्षों से एनएचएम कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान कार्य कर रहे हैं। उनके पास निर्धारित योग्यता भी है लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेतन में भारी असमानता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि मौजूदा महंगाई के दौर में कम वेतन के कारण जीवन यापन करना अत्यंत कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। महिला कर्मचारियों ने विशेष रूप से बताया कि जम्मू से अखनूर आने-जाने के किराये में ही उनकी आधी से अधिक तनख्वाह खर्च हो जाती है।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी सेवाओं का तत्काल नियमितीकरण किया जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए और नियमित कर्मचारियों के समान नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया और 2.5 दिन के वेतन की मांग को जायज ठहराया। प्रदर्शन में राकेश कुमार, अमित शर्मा, डॉ. नाज़िश, डॉ. सुरभि, विपुल कुमार, प्रदीप सिंह, संजय कुमार, सोहन शर्मा, सुरिंदर कुमार शर्मा, प्रभुदयाल, अजय कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनएचएम कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल कल भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed