{"_id":"6988edec7f7e9a989508bb2f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106522-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट से भारत की विकास गति में तेजी आएगी : देवयानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट से भारत की विकास गति में तेजी आएगी : देवयानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू के नगरोटा विस क्षेत्र से भाजपा विधायक देवयानी राणा ने रविवार को राजोरी का दौरा किया। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा व अन्य नेताओं की उपस्थिति में केंद्रीय बजट का स्वागत किया। इसे विकासोन्मुखी, युवा हितैषी और मध्यम वर्ग हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारत की विकास गति में तेजी आएगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे भारत की विकास गति में तेजी आएगी। विधायक राणा ने कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है और यह “देश और उसके लोगों के विकास को पंख देगा। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बिना कोई नया कर लगाए बजट पेश करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने नए आयकर अधिनियम का भी स्वागत किया जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। बजट को युवा-हितैषी बताते हुए विधायक देवयानी ने कहा कि खेलों और खेल प्रतिभाओं पर विशेष ध्यान देने से देश भर के युवा खिलाड़ियों को लाभ होगा।
उन्होंने विदेशी डेटा सेवा कंपनियों को दिए गए प्रोत्साहन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन पर करों में कमी से छात्रों और युवा पेशेवरों को लाभ होगा, जबकि माइक्रोवेव ओवन की कम कीमतों से गृहिणियों को मदद मिलेगी।
माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज को लगातार मिल रहे सपोर्ट पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बजट पहले के इंसेंटिव्स को आगे बढ़ाता है। ''''कॉर्पोरेट मित्रा'''' पहल के जरिए इस सेक्टर को और मजबूत करने के उपाय सुझाता है।
Trending Videos