{"_id":"6988f885217fc44ad5051bc0","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-831613-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू से म्यूजियम स्टडीज \nमें करें तीन माह का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू से म्यूजियम स्टडीज में करें तीन माह का कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 मार्च तक करें आवेदन, 14 मार्च से 31 मई तक चलेगा कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अगर आपकी म्यूजियम देखने और इसके रख-रखाव में दिलचस्पी है तो जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) से म्यूजियम स्टडीज का तीन माह का कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स आगामी 14 मार्च से शुरू होगा, जो 31 मई तक चलेगा। इसके लिए आवेदन आगामी 10 मार्च तक किया जा सकता है।
जम्मू विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर स्टडीज इन म्यूजियोलॉजी कोलकाता के सेंटर फॉर क्रिएटिविटी के साथ मिलकर यह कोर्स करा रहा है। यह अपनी तरह का पहला इंटेंसिव ऑनलाइन कोर्स है, जो छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह छात्रों को म्यूजियम से जुड़ी सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ ही उन्हें दस्तावेजीकरण, प्रदर्शनी कराने, म्यूजियम की धरोहरों का संरक्षण, म्यूजियम मैनेजमेंट और कम्युनिटी एंगेजमेंट में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मुहैया कराएगा। इस कोर्स के दौरान म्यूजियोलॉजी और आर्कियोलॉजी के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को म्यूजियम के साथ ही सांस्कृतिक संस्थानों और पुरातात्विक स्थलों पर प्रभावी ढंग से काम करने के लिए जरूरी विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
-- -- -- -- -
ग्रेजुएशन रखी गई है न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
म्यूजियम स्टडीज का यह कोर्स करने के लिए एक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। केवल ग्रेजुएट ही इस कोर्स को कर सकेंगे। इस ऑनलाइन कोर्स की क्लास प्रत्येक शनिवार और रविवार दो घंटे चलेगी। इसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगी।
-- -- -- -
संग्रहालयों में कार्यरत प्रोफेशनल्स के लिए इससे जुड़ा कोई कोर्स करना जरूरी किया गया है। शोध छात्रों के लिए यह कोर्स काफी मददगार है। अन्य छात्रों की सीवी को भी यह मजबूत बनाएगा। विदेशों से भी छात्रों की काफी रुचि इस कोर्स में है।
-डॉ. मलय डे, कोर्स को-ऑर्डिनेटर, जम्मू विश्वविद्यालय
Trending Videos