सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

रणजी ट्रॉफी : सेमीफाइनल की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर, जीत से सिर्फ पांच विकेट दूर

विज्ञापन
sports news
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में मध्यप्रदेश 87 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में, आकिब का फिर चला जादू
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाने से टीम अब सिर्फ पांच विकेट दूर है। इंदौर में खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। जीत के लिए मध्यप्रदेश को अभी 204 रन चाहिए लेकिन जम्मू-कश्मीर की सधी और प्रभावी गेंदबाजी के सामने यह लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा है।
रविवार को जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 248 रन बनाए। पहली पारी में मिली 42 रन की बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य मिला। दिन के अंतिम सत्र में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने फिर दबदबा बनाया और मध्यप्रदेश की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पहली पारी में सात विकेट चटकाने वाले आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। आबिद मुश्ताक ने दो अहम विकेट लेकर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने दिन की शुरुआत 84 रन पर पांच विकेट से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया वाधवान और आबिद मुश्ताक ने संभलकर खेलते हुए 51 रन जोड़े। कन्हैया 23 रन बनाकर आउट हुए। आबिद ने 41 रन की पारी खेली। निचले क्रम में वंशज ने संयम दिखाते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली। अंतिम विकेट के लिए सुनील कुमार के साथ 65 रन की साझेदारी ने टीम को 248 तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed