सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: महाशिवरात्रि के लिए शहर के मंदिरों में तैयारियां तेज

विज्ञापन
religious news
विज्ञापन
- सजावट से लेकर सुरक्षा पर फोकस, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के जामवंत गुफा पीरखो, रणवीरेश्वर, आप शंभू व पंचबख्तर सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन कमेटी व्यवस्थाओं को अंतिम दे रही है।
जामवंत गुफा पीरखो मंदिर के मुख्य पुजारी पीर राजिंदर नाथ ने बताया कि चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह 14 से 17 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन मेले का शुभारंभ, दूसरे दिन महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन, तीसरे दिन भंडारा और चौथे दिन महादंगल होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचबख्तर महादेव मंदिर प्रमुख सेवानिवृत्ति जज सुरेश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। आप शंभू मंदिर रूपनगर के पुजारी पंडित द्वारिका प्रसाद ने बताया कि साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम तेजी चल रहा है। मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ की चार पहर पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना होगी। रात को भजन-कीर्तन व जागरण होगा।
-----
रणवीरेश्वर मंदिर से 14 को शोभायात्रा
धर्मार्थ ट्रस्ट रणवीरेश्वर मंदिर से 14 फरवरी को शोभायात्रा निकालेगा। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में कलाकार, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। शोभायात्रा पूरे शहर से होकर गुजरेगी। मंदिर के प्रबंधक बृजमोहन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार के प्रबंध किए जाएंगे। 14 फरवरी देर रात महाशिवरात्रि पर चार पहर की विशेष पूजा होंगी। रविवार को विशेष आरती के बाद मंदिर तड़के खोल दिया जाएगा। प्राचीन पीरखो मंदिर और आप शंभू मंदिर में भी साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed