सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सैनिक दलजीत सिंह का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सैनिक दलजीत सिंह को सलामी देते जवान। - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
विजयपुर। सैन्य जवान दलजीत सिंह का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ संस्कार कर दिया। दलजीत सिंह (35) निवासी थलोडी की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वर्तमान में वह कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात थे।
Trending Videos

जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव थलोडी लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य सलामी के बीच “भारत माता की जय” व “दलजीत सिंह अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान हर आंख नम नजर आई। चिता को मुखाग्नि जवान के बेटे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। दलजीत सिंह अपने पीछे एक बेटा और बेटी, माता पिता, एक भाई, एक बहन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed