फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कोर्ट परिसर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को विजयपुर के कौलपुर निवासी लायक सिंह ने थाना सांबा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मोहम्मद अकरम निवासी भरगी, गंडोह (डोडा), हाल निवासी तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed