{"_id":"6a6e4f7f2db703aa2b0ddb4e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-427-1-ja21010-22-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन एक सप्ताह टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन एक सप्ताह टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना और उद्घाटन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय विधायक की तरफ से 1 अगस्त को विधिवत उद्घाटन का वादा किया गया था परन्तु कार्यक्रम रद्द हो गया।
बीएमओ बिश्नाह श्याम लाल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए आवश्यक कमरे का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है और अन्य अनिवार्य उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि कुछ तकनीकी और औपचारिक कार्य शेष हैं जिन्हें सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
बीएमओ ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होना अनिवार्य है, जिसे निदेशक स्तर से आदेश जारी होने पर तैनाती कर दी जाएगी। श्याम लाल ने स्पष्ट किया कि रेडियोलॉजिस्ट के आने के साथ ही अल्ट्रासाउंड स्थापना का समुचित संचालन शुरू कर दिया जाएगा और विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह तक सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद सेवाएं जनता के लिए सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों और रोगियों ने अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द शुरू करने की अपेक्षा जताई है, जिससे नजदीकी शहरों तक दौड़कर जांच कराने की आवश्यकता समाप्त होगी। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि किसी भी किस्म की देरी की सूचना समय रहते सार्वजनिक कर दी जाएगी और उद्घाटन तिथि निर्धारित होते ही स्थानीय स्तर पर व्यापक जानकारी दी जाएगी।