फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सड़क बंद होने से मेघानाल गांव का जनजीवन ठप, पेयजल संकट से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। खड़ा मढ़ाना अपर पंचायत के मेघानाल गांव में सड़क मार्ग बंद होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने से गांव का संपर्क बाधित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग करने पर उन्हें जवाब मिला कि पहले फंड स्वीकृत करवाकर लाओ, तभी कार्य कराया जाएगा। इस जवाब से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण गांव तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सबसे अधिक परेशानी बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूल खुलने के बावजूद बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति भी नहीं हो रही है। सड़क बंद होने के कारण वे अपने खर्च पर पानी का टैंकर भी नहीं मंगवा पा रहे हैं। मजबूरी में लोग प्राकृतिक स्रोतों और दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव के लोगों का जीवन कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने जिला विकास आयुक्त आयुषी सुदन तथा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप कर सड़क की तत्काल बहाली, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने तथा प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत एवं विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्दी समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed