सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चक मंगा के घर से कई एलपीजी सिलिंडर बरामद किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
एक घर से सिलिंडर बरामद करती टीम। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन सांबा ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। सांबा के चक मंगा में एक घर से कई एलपीजी सिलिंडर बरामद किए गए। यह कार्रवाई उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन के निर्देश पर की गई।
Trending Videos


एफसीएस एंड सीए विभाग, राजस्व विभाग, लीगल मेट्रोलॉजी विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चक मंगा, सांबा में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिली विशेष सूचना के आधार पर एक रिहायशी परिसर की तलाशी ली गई। यहां से घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के कई एलपीजी सिलिंडर बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में सिलिंडरों का भंडारण पाए जाने पर नियमों के उल्लंघन और संभावित दुरुपयोग की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेते हुए टीम ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी को ओवरचार्जिंग के आरोप में बुक किया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है ताकि उल्लंघनों की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके।
जिला प्रशासन सांबा ने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं की पारदर्शी आपूर्ति, उचित मूल्य और जनहित की रक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उपायुक्त ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी या ओवरचार्जिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed