{"_id":"6a38498c1dc813e2e306140f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113204-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई अभियान के बाद नगर परिषद ने कराया दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई अभियान के बाद नगर परिषद ने कराया दवा का छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था में जुटा नगर परिषद प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कस्बे में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में रविवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई कर्मचारियों ने उन स्थानों से कूड़ा-कचरा उठाया, जहां हड़ताल के दौरान गंदगी के ढेर जमा हो गए थे। सफाई कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव भी किया गया ताकि किसी प्रकार के संक्रमण या कीटाणुओं के फैलने की आशंका को रोका जा सके।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जोध राज ने बताया कि कस्बे के सभी वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों और गलियों में सफाई कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं और सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रों में दवा का स्प्रे करवाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत रविवार को विभिन्न इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया। ईओ ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि कस्बे में स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।