{"_id":"69d8170c992c03a1cf0bcf07","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-592-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंडल श्मशान घाट में अधूरा कुआं और जर्जर टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंडल श्मशान घाट में अधूरा कुआं और जर्जर टंकी
विज्ञापन
मंडल श्मशानघाट में जर्जर टंकी।
- फोटो : purmandal news
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र के मंडल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए जलस्रोत आज खुद बदहाली का शिकार हो गए हैं। ग्रामीण विभाग की तरफ से करीब दस वर्ष पहले लाखों रुपए खर्च कर एक कुएं का निर्माण कराया गया था ताकि अंतिम संस्कार के बाद लोगों को स्नान की सुविधा मिल सके। हैरानी की बात यह है कि इतने वर्षों बाद भी यह निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं का प्लेटफॉर्म आज तक तैयार नहीं किया गया। इसके कारण कुएं से पानी निकालना बेहद कठिन है। इतना ही नहीं बिना प्लेटफॉर्म के बिना खुले पड़े इस कुएं में जानवरों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी स्थान पर वर्षों पहले एक पानी की टंकी का निर्माण किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में उसकी हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। टंकी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, उसकी दीवारें टूट चुकी हैं और पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए पाइप व अन्य सामान भी चोरी हो चुके हैं। आज यह टंकी केवल एक खंडहर बनकर रह गई है।
ग्रामीण कुलदीप सिंह, मान शर्मा, ध्यान सिंह, तारा चंद का कहना है कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए खर्च की गई भारी भरकम राशि का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित ग्रामीण विभाग से मांग की है कि इन जलस्रोतों का जल्द से जल्द रखरखाव और मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
कोट
इस समस्या के संबंध में जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। वह जेई और ग्राम सेवक को मौके पर भेज कर इसका एस्टीमेट बनवाएंगे। इसके बाद योजना में शामिल कर प्लेटफॉर्म ओर टंकी की मरम्मत का काम करवाया जाएगा।
- आकांक्षा गुप्ता, बीडीओ, ग्रामीण विकास विभाग पुरमंडल
Trending Videos