सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Police were pelted with stones in Pasgal village, Arnia

Jammu: अरनिया के पसगाल गांव में पुलिस पर पथराव, भागना पड़ा; नशा तस्कर बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना प्रभारी दिलावर कुमार सहित पुलिस टीम को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। हिट लिस्ट में शामिल लाहू गुर्जर के गुर्गे बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन फरार हो गए।

Jammu: Police were pelted with stones in Pasgal village, Arnia
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अरनिया। क्षेत्र के गांव पसगाल में नशा तस्करों को पकड़ने गई अरनिया पुलिस पर बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। थाना प्रभारी दिलावर कुमार सहित पुलिस टीम को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। हिट लिस्ट में शामिल लाहू गुर्जर के गुर्गे बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन फरार हो गए।

Trending Videos


पुलिस को खबर मिली थी कि बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी दिलावर कुमार के नेतृत्व में टीम ने कुल्लों में दबिश शुरू की लेकिन समुदाय विशेष के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ताबड़तोड़ पथराव के बाद पुलिस को कार्रवाई स्थगित कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि नशा तस्करों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर छापा मारा गया था। बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। टीम की सुरक्षा को देखते हुए वापसी की गई। दोनों आरोपी पुलिस की हिट लिस्ट में हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed