सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra to become a spiritual and national sports powerhouse

श्राइन बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: 'कटड़ा आध्यात्मिक के साथ राष्ट्रीय खेल शक्ति केंद्र बनेगा', बोले उपराज्यपाल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 09 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में कटड़ा को देश का अग्रणी आध्यात्मिक केंद्र और राष्ट्रीय खेल शक्ति केंद्र बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया और यात्रा अनुभव बेहतर बनाने के लिए कमेटी गठित की गई।

Katra to become a spiritual and national sports powerhouse
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्र को देश के अग्रणी और जीवंत आध्यात्मिक केंद्र में बदलने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। एलजी ने बैठक में केंद्र शासित प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों का शक्ति केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Trending Videos


लोकभवन में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर प्रति यात्री दस लाख रुपये करने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारी, युवाओं, महिलाओं के हित में भी कई फैसले हुए। उपराज्यपाल ने कहा कि माता के धाम की वजह से कटड़ा शहर दुनिया के नक्शे पर आया है इसलिए बोर्ड ने शहर के बदलाव में सीधे तौर पर योगदान देने का फैसला किया है। कटड़ा को साफ-सुथरा, जीवंत और आधुनिक संसाधनों से युक्त बनाया जाएगा। इससे यहां के निवासियों और आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कमेटी गठित : श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी बोर्ड को सुझाव देगी।

आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराएंगी तीन पहल
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जाएगा : कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं को मां शक्ति की आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जाएगा।
लाइट एंड साउंड शो : आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के तीर्थस्थलों की तर्ज पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्री : देश-दुनिया को मां की महिमा और यहां की मान्यताओं से परिचित कराने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर पर एक डाॅक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) तैयार कराई जाएगी।
 

स्थानीय युवाओं-महिलाओं के हित में बोर्ड के फैसले
खाली पद भरे जाएंगे : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे युवाओं को नौकरी के और अवसर मिल सकेंगे।

नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग : विभिन्न मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी करने वाले छात्रों के हित में भी बोर्ड ने फैसला लिया है। इसके तहत आसपास के इलाकों के युवाओं को नीट की मुफ्त तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।

चैंपियन तैयार करेगा बोर्ड : बोर्ड ने जम्मू क्षेत्र में खेल विकास का नेतृत्व करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने, युवाओं को सेहतमंद बनाने और जम्मू-कश्मीर को इसकी आध्यात्मिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ एक राष्ट्रीय खेल शक्ति केंद्र में बदलना है।

महिलाओं, स्थानीय युवा उद्यमियों को तरजीह : बोर्ड ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और स्थानीय युवा उद्यमियों से खरीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।

बोर्ड माता की भेंट (प्रसाद) स्थानीय स्तर पर ही खरीदेगा और इससे होने वाली आमदनी को सीधे सामुदायिक विकास में लगाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed