फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi and Shivkhori pilgrimage temporarily suspended

बारिश का कहर: माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, 18000 तीर्थयात्री करा चुके थे पंजीकरण

Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
सार


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रविवार सुबह मौसम के हालात की गहन समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद ही यात्रा को फिर से शुरू करने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi and Shivkhori pilgrimage temporarily suspended
माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी यात्रा स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम का असर प्रमुख तीर्थ यात्राओं पर पड़ा है। मौसम के बिगड़ते मिजाज और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने श्री माता वैष्णो देवी और बाबा शिवखोड़ी की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दोनों ही स्थानों पर श्राइन बोर्ड और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

माता वैष्णो देवी यात्रा की स्थिति
खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। यात्रा स्थगित होने से पहले लगभग 18,000 तीर्थयात्रियों ने RFID के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया था और ताराकोट मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रविवार सुबह मौसम के हालात की गहन समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद ही यात्रा को फिर से शुरू करने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से आधिकारिक अपडेट्स का पालन करने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

श्री शिवखोड़ी यात्रा और शिवगंगा का बढ़ता जलस्तर
वैष्णो देवी के साथ-साथ श्री शिवखोड़ी यात्रा भी शनिवार को पूरी तरह से स्थगित रही। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं को आधार शिविर रनसू से आगे बढ़ने से रोक दिया।
 

मौसम विभाग ने इससे पहले 24 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई थी। श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि शनिवार को मौसम साफ होने पर वे दर्शन कर सकेंगे, लेकिन लगातार बारिश ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यदि रविवार को मौसम अनुकूल रहता है, तो यात्रा को सुचारू रूप से बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

नदी किनारे जाने पर पाबंदी
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण शिवगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। संभावित हादसों को टालने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को नदी के किनारे जाने से सख्त मना किया है। प्रशासन ने अपील की है कि जब तक मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाता, तब तक लोग सावधानी बरतें और जारी किए गए सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed