{"_id":"586bb1024f1c1b475515853a","slug":"mla-pawan-gupta-took-a-dig-on-mla-rashid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय संविधान नहीं मानते तो पाकिस्तान चले जाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारतीय संविधान नहीं मानते तो पाकिस्तान चले जाओ'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते विधायक पवन गुप्ता
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा में लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद के कश्मीर में जनमत संग्रह करवाने की मांग उठाने पर उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने उन्हें जमकर लताड़ गई। गुप्ता ने कहा, अगर तुम भारतीय संविधान को नहीं मानते तो पाकिस्तान चले जाओ।
उन्होंने इंजीनियर रशीद के जनमत संग्रह के शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से मांग की जिसे मान लिया गया।
हालांकि पवन गुप्ता ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर भी आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था में ढील देने की वजह से कश्मीर में हालात खराब हुए। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों के बंकर खाली करवाए गए।

' विकास के एजेंडे के साथ ही चलने में भलाई'
राज्यपाल केअभिभाषण के दौरान हंगामा
- फोटो : File Photo
उन्होंने आगे कहा कि बुरहान वानी की इनकाउंटर में मौत के बाद पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने भ्रम की स्थिति पैदा की। पीडीपी ने कहा कि बुरहान के होने का पता नहीं था। पाकिस्तान से बात की जाए। भाजपा की तरफ से विवादित बयान आए। इससे माहौल खराब हुआ। उन्होंने कहा कि गठबंधन के एजेंडा आफ अलायंस में हुरिर्यत से बात करने का बिंदु रखा गया है।
उन्होंने कहा जो लोग भारतीय संविधान को नहीं मानते उनसे कैसी बात होगी। 70 साल से कश्मीर के लोगों को गलत आश्वासन दिए गए। इससे हालात समय समय पर खराब होते रहे। कश्मीरियों को स्पष्ट बताया जाना चाहिए कि कहीं से कुछ नहीं मिलेगा। विकास के एजेंडे के साथ चलने से ही भला होगा।