{"_id":"6a0d9e3d7c494a92a5001dbf","slug":"mufti-on-rahul-gandhi-s-traitor-remark-on-modi-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज: महबूबा मुफ्ती बुलडोजर राजनीति पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा वही काट रही जो बोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज: महबूबा मुफ्ती बुलडोजर राजनीति पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा वही काट रही जो बोया
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 20 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा वही झेल रही है जो उसने वर्षों तक दूसरों के साथ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को लगातार 'देशद्रोही' कहकर निशाना बनाया और अब वही माहौल उसके खिलाफ जा रहा है।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
शोपियां में मीडिया से बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने कुछ कहा है तो उस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्षों तक मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को 'देशद्रोही' कहकर निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पहले लोगों को 'पाकिस्तान जाओ' कहा जाता था और अब 'ईरान जाओ' कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए, लेकिन उस समय किसी ने आवाज नहीं उठाई। भाजपा आज वही झेल रही है जो उसने खुद बोया था।
Trending Videos
दरअसल राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन को 'देश बेचने वाला' बताते हुए तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।