{"_id":"6a1ca35c48dd7c9a6d0286e2","slug":"online-self-count-awareness-jammu-news-c-10-jmu1062-926913-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑनलाइन स्वगणना के लिए नागरिकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑनलाइन स्वगणना के लिए नागरिकों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सूचना ऑनलाइन हो, इसके लिए प्रशासन डोर-टू-डोर अभियान चला रहा है। रविवार को प्रधान जनगणना अधिकारी व आयुक्त डॉ. देवांश यादव त्रिकुटा नगर में नागरिकों को ऑनलाइन स्व गणना के लिए जागरूक किया। उन्हें पोर्टल के माध्यम से जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत लोगों को प्रक्रिया से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
वार्डों में जनगणना चार्ज अधिकारी और निगम की टीमें लोगों की मदद कर रही हैं। आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने लोगों से अपील की कि वे ऑनलाइन स्व गणना सुविधा का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।
पलौड़ा में जागरूकता अभियान
जम्मू। पलौड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन स्व-गणना के लिए जनगणना अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। नागरिकों को पोर्टल के उपयोग और इसके लाभ से अवगत कराया गया। जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता वंदना मन्हास मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos