सब्सक्राइब करें

नियंत्रण रेखा पर हमारा दबदबा, दुश्मन को कर रखा है काबूः लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Our predominancy on line of control said Lieutenant General Joshi
अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा पर हमारा दबदबा कायम है। हमने दुश्मन को काबू कर रखा है। जम्मू-कश्मीर में उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ उत्तरी कमान ढाल बनकर खड़ी है। यह बात अलंकरण समारोह के दौरान उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में कश्मीर घाटी में सुरक्षा के सभी मापदंडों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हिंसा, पथराव व विरोध की घटनाओं में भारी गिरावट आई है। यह शांति, सामान्यता व राष्ट्रीय एकता के लिए जनता के समर्थन को दर्शाता है।



 

Trending Videos
Our predominancy on line of control said Lieutenant General Joshi
अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

कहा, जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त उत्तरी कमान पर लद्दाख के दुर्गम इलाके में चीन के साथ लगी हुई सीमा की रक्षा की भी जिम्मेदारी है। एलओसी पर तैनात हमारे सैनिकों ने इस चुनौतीपूर्ण समय में उस कठिन इलाके में सतर्कता बनाए रखी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Our predominancy on line of control said Lieutenant General Joshi
अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि लद्दाख क्षेत्र में बुनियादी आधारिक संरचना और रक्षा तैयारियों में सुधार के लिए हमारे अथक प्रयास जारी हैं। अलंकरण समारोह पर उन सभी बहादुर पुरुष व महिला सैनिकों के प्रयासों की सराहना करते हैं जो उत्तरी कमान में सेवा कर रहे हैं, या फिर जो सेवा कर चुके हैं। यह उनकी मेहनत व बलिदान का परिणाम है कि आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारे जवान धैर्य व संकल्प के साथ दुश्मन के सभी इरादों को विफल करने के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं। देश को इन जवानों पर गर्व है।

 

Our predominancy on line of control said Lieutenant General Joshi
अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

सीमाओं की रखवाली करने और भीतरी इलाकों में शाति व सामान्यता लाने के अलावा हमारी सेवा बाढ़, भूस्खलन, हिमस्खलन और आपदा के दौरान भी लोगों को सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी प्रकार ऑपरेशन सद्भावना के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में छोटे स्तर पर विकास में सहायता कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Our predominancy on line of control said Lieutenant General Joshi
अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

यहां उपस्थित सभी पुरस्कार विजेताओं व उनके परिवारों को बधाई देते हैं, क्योंकि इन जवानों व अधिकारियों के साहसिक कार्य और निस्वार्थ सेवा से हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन जवानों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी और यह हमेशा हमारे दिल व दिमाग में जीवित रहेंगे। सेना की तरफ से इन जवानों व इनके परिवारों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed