{"_id":"69a3c6449b4222a774016f5b","slug":"pak-drone-enters-indian-side-along-loc-in-j-k-s-poonch-army-opens-fire-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
पीटीआई, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार
रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग की।
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराने के लिए फायरिंग की। हालांकि, ड्रोन कुछ देर तक दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर लौट गया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, यह पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने फायरिंग की। सेना के जवानों ने सुबह करीब 6.10 बजे दुश्मन ड्रोन को देखा और उसे नीचे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। इसके बावजूद, ड्रोन गोलियों से बच निकला और तुरंत पाकिस्तान की ओर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के बाद, सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है कि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार के हथियार या नशीले पदार्थों की एयरड्रॉपिंग न की गई हो। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।