सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pilgrims enthusiasm remains high despite changing weather 28,000 pilgrims have registered and set out for the

Vaishno Devi: बदलते मौसम के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 28,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार

धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी भवन और यात्रा मार्ग पर सोमवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में काले घने बादल छाए रहने से श्रद्धालुओं को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम साफ हो गया।

Pilgrims enthusiasm remains high despite changing weather 28,000 pilgrims have registered and set out for the
कटड़ा मां वैष्णो देवी का दरबार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी भवन और यात्रा मार्ग पर सोमवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में काले घने बादल छाए रहने से श्रद्धालुओं को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम साफ हो गया।



मौसम के बावजूद देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों के उत्साह और आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, सप्ताह का सामान्य दिन होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी आमद जारी रही। सोमवार शाम 5:00 बजे तक करीब 28,000 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, और देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित सभी प्रमुख यात्रा सेवाएं दिनभर सामान्य रूप से चलती रहीं। कटड़ा से लेकर अर्धकुंवारी, सांझीछत और मुख्य भवन क्षेत्र तक सुरक्षा, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम रहे। जयकारों के साथ पूरी धर्मनगरी का माहौल दिनभर भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed