{"_id":"6a399e5f7e0e9e78060d2c4f","slug":"city-master-plan-facility-jammu-news-c-10-jmu1062-944390-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मढ़ और मंडला तक होगा शहर, 125 वर्ग किमी दायरे के साथ बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मढ़ और मंडला तक होगा शहर, 125 वर्ग किमी दायरे के साथ बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। तवी नदी के किनारे बसे मंदिरों के शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विकास की नई दिशा देने के लिए तैयार मास्टर प्लान 2032 फाइल से बाहर आने वाला है। 2017 में सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) और कंसल्टेंट्स की ओर से तैयार की गई योजना में शहर के दायरे को बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचलों पर फोकस किया गया है। 2021 में पेश किए गए मास्टर प्लान को संशोधित करते हुए मढ़ और मंडला तहसील के दो-दो सीमावर्ती गांवों की बेशकीमती कृषि योग्य भूमि को शामिल किया गया।
शहर के 652 वर्ग किमी के दायरे को बढ़ाकर 777 वर्ग किमी किया जाना है। चार गांवों के अलावा अन्य सीमावर्ती गांवों की जमीन जुड़ने से शहर का दायरा 125 वर्ग किमी बढ़ाया गया। मास्टर प्लान को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है, अब कैबिनेट की अंतिम मुहर के लिए सरकार 2032 के मास्टर प्लान का विधेयक प्रस्ताव पेश करेगी।
मास्टर प्लान 2032 के अमलीजामा पहनते ही जम्मू एक ग्रेटर जम्मू के रूप में उभरेगा। नए शामिल किए जा रहे सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, कॉमर्शियल हब और आवासीय कॉलोनियां बनेंगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा जिससे आने वाले दिनों में रियल एस्टेट सेक्टर और बुनियादी ढांचे में उछाल आने की उम्मीद है। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के मास्टर प्लान में 2032 तक की आबादी और जरूरतों को ध्यान में रखकर नए क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्लान को लेकर सुझाव और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार से हाल ही में मंजूरी मिली है लेकिन काम शुरू कराने के लिए कैबिनेट की मुहर लगना बाकी है। इसमें देरी का असर जनता पर पड़ रहा है। शहर में घर का सपना देखने वाले लोग नई कॉलोनियों के लॉन्च होने के इंतजार में हैं। मास्टर प्लान 2032 को जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ जोड़कर लागू करना है। नए गांवों में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क, वाई-फाई जोन और डिजिटल नागरिक सेवा केंद्र जैसी सुविधाएं शुरुआत से ही मिलनी शुरू हो जाएंगी।
-- -- -- --
ऐसा बदलेगा नक्शा
- पुराना दायरा : 652 वर्ग किलोमीटर
- नया दायरा : 777 वर्ग किलोमीटर
- कुल बढ़ोतरी : 125 वर्ग किलोमीटर
-- -- -- -- -
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ होगा तालमेल
शहर को आधुनिक ग्रेटर जम्मू में बदलने के लिए कई तरह की विश्वस्तरीय बुनियादी और नागरिक सुविधाओं का खाका तैयार किया गया है। सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां बसाई जाएंगी। नए शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। स्मार्ट ग्रिड के जरिये बिजली की निर्बाध आपूर्ति और हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टैंकों का निर्माण होगा।
-- -- -- -- -
मास्टर प्लान 2032 में मढ़ और मंडला तहसील के चार गांवों को शामिल करते हुए 125 वर्ग किमी क्षेत्रफल बढ़ाया गया है। सरकार से प्लान पास हो चुका है, कैबिनेट से मंजूरी मिलनी है। मंजूरी मिलने के बाद आधुनिक विकास का ढांचा और मजबूत करने की दिशा में काम होगा।
- रविंदर, एटीपी, जेडीए।