{"_id":"6a399e202b2f7fe2960bd32b","slug":"parliamentary-party-visit-jammu-news-c-10-jmu1062-944847-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संसदीय दल ने बावे वाली माता के दरबार में माथा टेककर किया प्रदेश का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संसदीय दल ने बावे वाली माता के दरबार में माथा टेककर किया प्रदेश का दौरा
विज्ञापन
होटल रेड्सन ब्लू में विदेश मंत्रालय की ओर से आए सांसदीय दल के सदस्य अधिकारियों के साथ। सौ.पासप
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम से ई-पासपोर्ट जारी करने व नवीनीकरण के लिए लॉन्च संस्करण 2.0 को लेकर गृहमंत्रालय से सात सांसदों का दल जम्मू पहुंचा। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में सांसद डॉ. शशि थरूर के साथ दल ने कड़ी सुरक्षा के बीच बावे वाली माता व रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए। मुख्य पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ सांसदों का स्वागत किया और उन्हें मां की चुनरी व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद हरी पैलेस और अमर पैलेस पहुंचकर राजघराने के कर्ण सिंह से औपचारिक मुलाकात की। सोमवार को निजी होटल में विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी होने वाले पासपोर्ट और नवीनीकरण को लेकर बैठक की।
पासपोर्ट वितरण प्रणाली में सुधार और सुझाव को लेकर हुए बैठक में विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी, दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल, भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. के लक्ष्मण, बलिया लोकसभा सीट से सपा सांसद सनातन पांडेय ने पासपोर्ट सेवा केंद्र क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू और श्रीनगर के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी से जानकारी की। इसके बाद भारत-पाक सीमा के सुचेतगढ़ बार्डर पहुंचे दल ने बीएसएफ की परेड को करीब से देखा।
-- -- -- --
भारत-पाक के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया
सात सदस्यीय संसदीय दल के जम्मू-कश्मीर दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर हो रहे बदलाव का जायजा लेना है। मंगलवार सुबह संसदीय दल श्रीनगर पहुंचेगा और वहां पासपोर्ट व नवीनीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की जाएगी।