सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

नाम बदलकर मनरेगा को किया जा रहा कमजोर : अशोक

विज्ञापन
political news
विज्ञापन
नौशेरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नौशेरा में ब्लॉक व पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर इसे कमजोर कर रही है। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने में देरी की जा रही है। एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मनरेगा कभी ग्रामीण रोजगार की रीढ़ थी उसे अब कमजोर किया जा रहा है। फंडिंग का अनुपात 90:10 से बदलकर 60:40 कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस आम नागरिकों के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करेगी। इस मौके पर बलवंत राज, राजीव कोहली, बलविंदर सिंह, खेम राज खजूरिया, विक्रम जीत, मोहम्मद अरीस आदि माैजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed