सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations underway for Vande Bharat train from Jammu to Srinagar ahead of Amarnath Yatra

Jammu: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन की तैयारी, डीआरएम ने कही यह बात

अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Akash Dubey Updated Sun, 05 Apr 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। जम्मू रेल मंडल के डीआरएम विवेक कुमार ने पुष्टि की कि तकनीकी काम पूरा है, रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है।

Preparations underway for Vande Bharat train from Jammu to Srinagar ahead of Amarnath Yatra
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

इसी वर्ष अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसके लिए सभी तकनीकी और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया गया है। जम्मू रेल मंडल के डीआरएम विवेक कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब केवल रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है।

Trending Videos


डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में कटड़ा से श्रीनगर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन के प्रति लोगों का रुझान बहुत अच्छा है।जम्मू तक इसके विस्तार से घाटी और जम्मू के बीच कनेक्टिविटी का एक नया और आधुनिक विकल्प भी मिलेगा। डीआरएम ने वार्षिक लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि आने वाले समय के लिए जम्मू रेल मंडल की चार प्राथमिकताओं पर काम करेगा। ये प्राथमिकताएं यात्री सुरक्षा, संरक्षा, बुनियादी ढांचे का विस्तार और माल भाड़े में वृद्धि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उपलब्धियां गिनाईं
-पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बाढ़ में यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया।
-कश्मीरी सेब व चेरी को कम समय में ट्रेन से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया। कश्मीर तक खाद्य सामग्री पहुंचाई।
-अनंतनाग में पहला ऑटोमोबाइल की खेप सफलतापूर्वक उतारी।
-कटड़ा से बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन का विस्तार श्रीनगर तक किया गया।

अकाउंटिंग सिस्टम अब जम्मू से करता है काम
डीआरएम ने कहा कि जम्मू मंडल का अकाउंटिंग सिस्टम अब जम्मू से काम कर रहा है। पहले फिरोजपुर मंडल से होता था। कर्मचारियों से जुड़े कई काम फिरोजपुर से होते थे। आने वाले समय में और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

कर्मचारियों की कमी दूर की जा रही
डीआरएम ने बताया कि कर्मचारियों की कमी दूर की जा रही है। डिवीजनल मुख्यालय के पद भरने के लिए पहले ही ऑप्शन काॅल किया था। फेज स्तर पर शॉर्टलिस्टिंग के इसे सभी मंडल में भेजा है। कुछ नए कर्मचारियों ने ज्वाॅइन किया है। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है। दूसरे प्रवेश द्वार का एक हिस्सा बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed