सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: आशा वर्करों, मिड-डे मील कुक और सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, स्थायी वेतनमान लागू करने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं, मिड-डे मील कुक, सफाई कर्मियों और सीपीडब्ल्यू वर्करों ने प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी पार्क में प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थायी वेतनमान लागू करने के साथ लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से सरकार के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज भी उन्हें अस्थायी मानदेय पर काम करना पड़ रहा है। संघर्ष समिति की कार्यकर्ता परवीन कुमारी, नमनजीत कुमारी, वीरा देवी, सविता देवी ने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मियों की अनदेखी कर रही है। आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कुक, सफाई कर्मचारी और सीपीडब्ल्यू वर्कर कोरोना काल सहित हर संकट में फ्रंटलाइन पर खड़े रहे। बावजूद इसके उन्हें न तो स्थायी किया गया और न ही उचित वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज करेंगे। मुख्य मांगों में स्थायी वेतनमान लागू करना, सामाजिक सुरक्षा लाभ देना और कार्य के अनुसार सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed