सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: मानस्वनी ने किया मां भगवती की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
religious news
विज्ञापन
सांबा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में सांबा में शुक्रवार रात मां भगवती जागरण करवाया गया। भजन गायिका साध्वी मानस्वनी भारती ने भजनों से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। साध्वी ने बताया कि तारकासुर से भाव है एक असुर जो शरण में आए व्यक्ति को भवसागर पार करने का दावा करता है। तारकासुर ऐसे व्यक्ति का प्रतीक है जिसके पास ज्ञान और भक्ति का मार्ग नहीं है और वह संसार को भवसागर पार करने की बात करता है। आज भी संसार में तारकासुर जैसे लोगों की कमी नहीं है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति भवसागर पार करने हेतु प्रयासरत नहीं है वह अपयश को प्राप्त करता है। भवसागर पार करने हेतु एक ब्रह्मनिष्ठ पूर्ण सतगुरु की शरणागत होना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन तड़के 4:00 बजे श्री आरती के साथ हुआ। माैके पर स्वामी सुचेतानंद, स्वामी हरिदासानंद, शिवकुमार शर्मा अशोक शर्मा, स्वामी हरिदास आनंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed