{"_id":"6994b783942755deba0d8a24","slug":"retired-ias-officer-shantmanu-appointed-as-state-election-commissioner-of-jammu-and-kashmir-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शांतमनु बने जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त, पिछले साल से खाली था पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शांतमनु बने जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त, पिछले साल से खाली था पद
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सार
शांतमनु की नियुक्ति को एलजी मनोज सिन्हा की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार शाम इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश कर दिया गया।
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सेवानिवृत्त आईएएस अफसर शांतमनु को जम्मू-कश्मीर का राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले साल 27 अप्रैल से खाली चल रहा था। शांतमनु की नियुक्ति को एलजी मनोज सिन्हा की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार शाम इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश कर दिया गया।
Trending Videos
आदेश के अनुसार, शांतमनु की तैनाती उनके चार्ज लेने के दिन से प्रभावी होगी। वे इस पद पर पांच साल या फिर 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) बने रहेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त का पद बीते साल बीआर शर्मा का कार्यकाल खत्म होने के बाद से खाली चल रहा था। इसके बाद सरकार ने राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राज्य चुनाव आयुक्त के पास ही पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे होती है राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम, 1989 के अनुसार राज्य चुनाव आयुक्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिश पर उपराज्यपाल नियुक्त करते हैं। पैनल के अन्य सदस्यों में मुख्यमंत्री की ओर से नामित एक वरिष्ठ मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पंचायतों के प्रभारी मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं।