डबल मर्डर केस में एसआईए का एक्शन: 36 साल बाद फिर खुली 1990 की फाइल, पुराने राज तलाशने नौ ठिकानों पर पहुंची टीम
जम्मू-कश्मीर के 1990 के कश्मीरी पंडित लेखक सर्वानंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के दोहरे हत्याकांड में एसआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ ठिकानों पर छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने 1990 के एक पुराने दोहरे हत्याकांड की जांच के सिलसिले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर छापा मारा। यह मामला कश्मीरी पंडित लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सर्वानंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है।
अधिकारियों के मुताबिक एसआईए कश्मीर की टीम ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दूरू थाने में दर्ज FIR नंबर 45/1990 के तहत यह कार्रवाई की। लंबे समय से लंबित इस मामले की जांच अब एसआईए के पास है।
जांच के अनुसार अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के सोफ शाली निवासी सर्वानंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल का वर्ष 1990 में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। प्रेमी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी जाने जाते थे।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की कार्रवाई मामले की जांच को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एसआईए अब हत्या की परिस्थितियों घटना से जुड़े लोगों और अन्य पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है, ताकि करीब तीन दशक पुराने इस मामले की जांच को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जा सके।
हालांकि जिन स्थानों पर तलाशी ली गई है और वहां से क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के परिणाम और आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी बाद में साझा की जा सकती है।