{"_id":"68f53037c3604e012e0e1601","slug":"srinagar-javed-ahmed-dar-cattle-fair-skaust-kashmir-srinagar-news-c-10-lko1027-742419-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत खेती से बढ़ेगी उत्पादकता और स्थिरता : डार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत खेती से बढ़ेगी उत्पादकता और स्थिरता : डार
विज्ञापन

विज्ञापन
- मंत्री जावेद डार ने की शुहामा के स्कॉस्ट में पशुधन मेले के समापन सत्र की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव विभाग मंत्री जावेद अहमद डार ने रविवार को स्कॉस्ट में पशुधन मेला के समापन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एकीकृत खेती से उत्पादकता और स्थिरता दोनों बढ़ेंगी।
मंत्री डार ने सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से उन ग्रामीण समुदायों के लिए जिनकी आजीविका उन पर निर्भर करती है। उन्होंने किसानों के लिए सतत विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने हेतु बुनियादी ढांचे के विकास, वित्त तक पहुंच, तकनीक अपनाने, क्षमता निर्माण और बाजार संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया।
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों की आजीविका में सुधार और ग्रामीण समुदायों के समग्र आर्थिक विकास के लिए सरकार, निजी क्षेत्र, अनुसंधान संस्थानों और नागरिक समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। किसानों से एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि फसलों, पशुधन और अन्य उद्यमों के संयोजन से उत्पादकता, लाभप्रदता और पारिस्थितिक संतुलन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा दृष्टिकोण न केवल जोखिम कम करता है, बल्कि टिकाऊ और लचीली कृषि प्रणाली भी सुनिश्चित करता है। इससे पहले मंत्री ने मेले में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और पशुधन विकास पर उनकी पहलों के प्रभाव को समझने के लिए प्रदर्शकों और किसानों से बातचीत की। उन्होंने पशुधन प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी वितरित किए और पशुपालन एवं पशुधन प्रबंधन में उनके समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।

Trending Videos