सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSP Inspection

Jammu News: एसएसपी अनुज कुमार ने पुरमंडल किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था और थाने की कार्यप्रणाली जानी

विज्ञापन
SSP Inspection
विज्ञापन
शिव मंदिर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने रविवार को पुरमंडल दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और थाने में कार्यप्रणाली का जायजा लिया। शिव मंदिर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए कहा।दौरे के दौरान एसएसपी ने थाना पुरमंडल के जांच अधिकारियों और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम और समय पर मामलों के निस्तारण की अहमियत पर जोर दिया। पुलिस कर्मियों को जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए। अनुज कुमार ने थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और जांच प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली को अपनाने पर बल देते हुए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के प्रभावी उपयोग और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। पुरमंडल स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनाती, निगरानी प्रणाली और प्रवेश नियंत्रण बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मजबूत सुरक्षा ढांचा बनाए रखने के लिए कहा। एसएसपी ने पुरमंडल के आसपास के क्षेत्रों गुरगानी, पचोली, चाई, डून सुम्बली, बबली और सड्याल का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खड़ा मढ़ाना नाके का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत की और उन्हें सतर्क रहकर पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उच्च स्तर की पेशेवरता, ईमानदारी और दक्षता बनाए रखने का आह्वान किया। माैके पर एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed