{"_id":"6a7839cb0725bea2c001b369","slug":"tempo-accident-assar-doda-jammu-highway-12-injured-4-reffer-to-batot-hospital-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा-बटोत मार्ग पर सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, 12 यात्री घायल, चार अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा-बटोत मार्ग पर सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, 12 यात्री घायल, चार अस्पताल रेफर
Sun, 09 Aug 2026 01:57 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
डोडा-बटोत मार्ग पर कर्मैल मोड़ के पास रविवार को बटोत से डोडा जा रहा टेंपो पलट गया जिससे करीब 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
डोडा टेंपो हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोडा-बटोत मार्ग पर रविवार को बटोत-बग्गर के पास कर्मैल मोड़ पर एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय टेंपो बटोत से डोडा की ओर जा रहा था। दुर्घटना में वाहन में सवार करीब 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें से आठ घायलों को पीएचसी अस्सर और चार को पीएचसी बटोत ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।