फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः 1989 से दहशत फैला रहे आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया

Sat, 27 Jun 2020 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की अब कोई मौजूदगी नहीं है। 1989 में घाटी में आतंकवाद के फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के चेवा उलार इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है।


 

Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया - फोटो : अमर उजाला

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि आज के सफल अभियान के बाद त्राल क्षेत्र में अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है। यह 1989 के बाद पहली बार हुआ है। कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद यहां हिजबुल मुजाहिदीन का दबदबा था। घाटी में इसके कई हजार कैडर थे। बुरहान वानी, जाकिर मूसा, हम्माद खान समेत संगठन के कई शीर्ष कमांडर त्राल क्षेत्र से थे।
 

Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हमले के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आतंकी दो थे। वे स्कूटी पर आए थे और हमले के बाद फरार हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः आतंक मुक्त त्रालः हम्माद के बाद जुगनू बना था हिज्ब का कमांडर, ठिकाने समेत ऐसे उड़ाया गया

विज्ञापन
Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
आतंकी संगठन हिजबुल का त्राल से सफाया - फोटो : अमर उजाला

बांदीपोरा जिले में मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने एक जांच चौकी के पास हवा में गोलियां चलाई। पुलिस ने बताया कि सुंबल क्षेत्र के मारकुंदल रोटरी में नाकाबंदी की गई तो मोटरसाइकिल सवार दो आतंकी हवा में कई गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नाकाबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ेंः जब भारतीय वायुसेना के चार जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाई थी हथियारों से भरी ट्रेन

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed