फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The ninth batch of 8,796 pilgrims, including 33 foreign pilgrims, departed from Jammu.

Jammu: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जम्मू से नौवां जत्था रवाना, अब तक 1.73 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Fri, 10 Jul 2026 12:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 10 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 33 विदेशी श्रद्धालुओं समेत 8,796 यात्रियों का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ।

विज्ञापन
The ninth batch of 8,796 pilgrims, including 33 foreign pilgrims, departed from Jammu.
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर

विस्तार

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 33 विदेशी श्रद्धालुओं समेत 8,796 यात्रियों का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। यह जत्था जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इस जत्थे में 6,046 पुरुष, 2,042 महिलाएं, 228 साधु, 56 साध्वियां, 10 बच्चे, एक ट्रांसजेंडर यात्री और 33 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रियों का काफिला 354 वाहनों में दो अलग-अलग मार्गों से रवाना हुआ।

बालटाल मार्ग से जाने वाला जत्था सुबह 3:35 बजे रवाना हुआ, जिसमें 3,450 श्रद्धालु शामिल थे। वहीं, पहलगाम मार्ग से जाने वाले 5,346 श्रद्धालुओं का काफिला सुबह 4 बजे रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु बम-बम भोले, हर-हर महादेव और जय बर्फानी बाबा की के जयकारे लगाते नजर आए।

अधिकारियों ने बताया कि 2 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद अब तक जम्मू आधार शिविर से 61,612 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि 1.73 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 57 दिनों तक चलने वाली यह अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed