सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The young man died

Jammu News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज ने जीएमसी राजोरी में तोड़ा दम

विज्ञापन
The young man died
विज्ञापन
- मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने जांच के दिए आदेश, तीन सदस्यीय समिति गठित
Trending Videos

- राजोरी के पुराने अस्पताल में एनजीओ चला रहा है नशा मुक्ति केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नशा मुक्ति केंद्र से रेफर एक युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी में उपचार के दाैरान माैत हो गई। मृतक सचिन अबरोल राजोरी के ढन्नीधार का रहने वाला था। वह पुराने अस्पताल में गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था।
जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के दौरान सचिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे शुक्रवार रात करीब नाै बजे जीएमसी रेफर किया गया। यहां मेडिकल टीम के कड़े प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रात करीब 11:30 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शमीम अहमद ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता डॉ. सईद शुजा अख्तर विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन कर रहे हैं। जांच समिति को सभी संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार प्रक्रिया और नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ के बयान की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया है। समिति को अपने निष्कर्ष और सिफारिशों सहित रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और माता-पिता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed