सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tiranga Rally

Jammu News: पुंछ में निकाली तिरंगा रैली, एकता और देशभक्ति की जगाई अलख

विज्ञापन
Tiranga Rally
विज्ञापन
पुंछ। नेशनल एंटी टेररिज्म फ्रंट इंडिया ने शनिवार को पुंछ में तिरंगा रैली निकालकर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। फ्रंट के चेयरमैन विशाल चोपड़ा के साथ अन्य सदस्य जम्मू से दो दिवसीय दौरे पर पुंछ नगर के गांव कनूइयां पहुंचे। रंधीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका स्वागत किया। फ्रंट ने गांव से पुंछ नगर तक भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली। चोपड़ा ने कहा कि देशविरोधी शक्तियां लगातार सिर उठा रही हैं। हम उन्हें हिदायत देने के लिए वीरों की धरती पर आए हैं कि वे जिस पाकिस्तान के इशारों पर देशविरोधी काम कर रहे हैं उस पाकिस्तान के पास खाने के लिए आटा तक नहीं है। ईरान, इस्राइल और अमेरिका में युद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षित निकालकर भारत ला रहे हैं। चोपड़ा ने कहा कि दो दिवसीय पुंछ दाैरे में जिला व तहसील स्तर पर फ्रंट की इकाइयां गठित की जाएंगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed