फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two bodies found along the Tawi River and canal in Jammu.

J&K: जम्मू में दो लापता युवक का शव बरामद, एक नदी में तो दूसरा नहर किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 07 Aug 2026 04:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 07 Aug 2026 04:30 PM IST
सार

जम्मू के ओम नगर स्थित तवी नदी से लापता युवक रजत कुमार का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Two bodies found along the Tawi River and canal in Jammu.
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू में अलग-अलग इलाकों में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहला मामला भगवती नगर से सटे ओम नगर के पास तवी नदी का है, जहां पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। वहीं दूसरा मामला कानाचक क्षेत्र का है जहां नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है।

विज्ञापन

तवी नदी किनारे मिला रजत कुमार का शव
भगवती नगर के ओम नगर इलाके में तवी नदी से बरामद शव की पहचान गोल गुजराल निवासी रजत कुमार (पुत्र फज्जू राम) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार रजत बुधवार शाम से लापता था। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पोनी चक थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

परिवार के मुताबिक गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रजत तवी नदी के किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रजत के भाई पवन कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने रजत के साथ तीन युवकों को देखा था। परिवार का कहना है कि रजत के शरीर सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।

परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि रजत अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर चलाने और रेत-बजरी ढुलाई का काम करता था।

कानाचक में नहर किनारे मिला शव
वहीं, जम्मू के कानाचक इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव नहर किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग इलाके में घूम रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर नहर के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed