{"_id":"69caee236e2d5129290c95c4","slug":"water-problem-samba-news-c-289-1-sba1003-111633-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टूटे पाइप से आ रहा दूषित पानी, उल्टी-दस्त की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टूटे पाइप से आ रहा दूषित पानी, उल्टी-दस्त की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडको चाैक के पास जलशक्ति विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या सामने आई है। जलशक्ति विभाग की टूटी पाइपलाइन, जगह-जगह रिसाव से दूषित पानी मिल रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। सिडको चौक के साथ सटे रिहायशी इलाके के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन पिछले 15 दिनों से क्षतिग्रस्त है। विभाग ने इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार टूटे पाइप में लीकेज के कारण नाले का गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है। इससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
-- -- -- --
नलों में आ रहा बदबूदार पानी
स्थानीय निवासी सरिता देवी, नीटू कुमार ने बताया कि कई दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है। पाइपलाइन की हालत काफी खराब है। कई जगह से पानी रिस रहा है। उन्होंने प्रशासन से पाइप की जल्द मरम्मत कर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। बबली देवी ने बताया कि दूषित पानी पीने से गांव में कई लोग बीमार हैं। सप्लाई में मटमैला पानी और कचरा आ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे।
-- -- --
नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की ओर से सड़क का विस्तार किया जा रहा है। इससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कई बार सड़क निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को कहकर पाइप को ठीक करवाया गया। अब फिर से पाइपलाइन टूट गई है। कंपनी को इसे जल्द जोड़ने के निर्देश दिए हैं
सुरिंदर मोहन, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
Trending Videos