सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Defense Expo begins in Ranchi: Governor and Chief Minister inaugurate

रांची में डिफेंस एक्सपो का आगाज: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन; युवाओं में बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की अपार संभावनाएं हैं। यहां यूरेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज उपलब्ध हैं, जो परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में उपयोगी हैं।

Defense Expo begins in Ranchi: Governor and Chief Minister inaugurate
राज्यपाल व सीएम के साथ सेना के अधिकारी रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो का शुभारंभ राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय सेठ भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 सितंबर तक चलेगी। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग एक्सपो को देखने पहुंचे।

loader

अपने संबोधन में जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति लगातार मजबूत हो रही है। मेक इन इंडिया के तहत भारत रक्षा उत्पादन का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने हाल ही में सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय सेठ ने कहा कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें रक्षा सेवाओं की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि आज युवा अधिकतर मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जबकि सेना जैसे गौरवपूर्ण क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो के अंतिम दिन राजधानी के स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रदर्शनी दिखाने की व्यवस्था की गई है।


पढे़ं: केमिकल फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ उठी आग की लपटें; मची अफरातफरी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की अपार संभावनाएं हैं। यहां यूरेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज उपलब्ध हैं, जो परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में उपयोगी हैं। उन्होंने रांची स्थित एचईसी (HEC) का जिक्र करते हुए कहा कि यह कारखाना कभी भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक धरोहरों में से एक था, जिसने उपग्रह से लेकर परमाणु ऊर्जा क्षेत्र तक में अहम योगदान दिया। अफसोस की बात है कि आज यह उद्योग हाशिये पर चला गया है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार नये-पुराने सभी उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है और इस दिशा में काम जारी रहेगा।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल रक्षा उत्पादन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत आज 92 देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। उन्होंने चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 मिशन और ‘ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मंच पर नई ताकत के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed