फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-jpsc-jssc-student-protest-hemant-soren-rahul-gandhi-effigy-cm-residence-gherao-august-20

JPSC-JSSC विवाद पर उबाल: छात्रों ने हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंके, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का एलान

Sun, 16 Aug 2026 08:32 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने रांची में सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले फूंके। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी के बीच सरकार ने 17 अगस्त को बातचीत के लिए छात्रों को बुलाया है।

विज्ञापन
jharkhand-jpsc-jssc-student-protest-hemant-soren-rahul-gandhi-effigy-cm-residence-gherao-august-20
अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंकते हुए आंदोलनकारी छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। सीबीआई जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर अब तक ठोस पहल नहीं होने से आंदोलनकारी छात्रों में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

इसी क्रम में छात्रों ने रविवार शाम रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले फूंके। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में भी पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था।

विज्ञापन

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से आंदोलनकारी अब आर-पार की लड़ाई की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा'
छात्र नेताओं ने यह भी घोषणा की है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने इसमें बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने का दावा किया है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।



ये भी पढ़ें- Bihar News: दिल्ली से पटना आते ही तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, शराबबंदी और अर्बन नक्सल पर क्या कहा?

आने वाले दिनों में इसे और व्यापक किया जाएगा आंदोलन
आंदोलन में अब छात्रों के साथ उनके परिजन भी जुड़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक किया जाएगा। वहीं, छात्रों से बातचीत करने के लिए एक बार फिर राज्य सरकार तैयार हो गई है। एसडीएम के मुताबिक, सोमवार, 17 अगस्त को छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार ने छात्रों को विधि सलाहकार के साथ दोपहर दो बजे बातचीत के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed