सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Major attack on Naxalites in Jharkhand accused of levy and arson arrested from Chatra

Jharkhand: झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा वार, लेवी और आगजनी कांड का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: चतरा पुलिस ने टंडवा थाना क्षेत्र में लेवी वसूली, धमकी और आगजनी मामले में जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कोल कंपनियों से लेवी मांगने और एनसीसी कंपनी की ट्रक में आग लगाने का आरोप है।

Major attack on Naxalites in Jharkhand accused of levy and arson arrested from Chatra
गिरफ्तार उग्रवादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में उग्रवादी गतिविधियों और लेवी वसूली के खिलाफ कोयलांचल इलाके में चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टंडवा थाना क्षेत्र में कोल कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से लेवी मांगने, धमकी देने और आगजनी की घटना में शामिल जेजेएमपी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी ने दी जानकारी
इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली परियोजना में माइनिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रही एनसीसी लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को जेजेएमपी और प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के नाम पर लेवी के लिए धमकी भरे फोन किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक रोककर की गई आगजनी
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 की रात को कोल उत्खनन कार्य में लगी एनसीसी कंपनी की एक वोल्वो ट्रक को पांच अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया था। अपराधियों ने ट्रक चालक और सुपरवाइजर के साथ मारपीट की तथा वाहन के अगले हिस्से में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos


घटनास्थल पर छोड़ा गया पर्चा
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि घटनास्थल पर जेजेएमपी संगठन के शिव जी के नाम से पर्चा भी छोड़ा गया था, जिसमें लेवी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। अगले दिन कंपनी के अधिकारियों को फिर नक्सली शिव जी के नाम से फोन कर संगठन के नाम पर धमकी देते हुए लेवी की मांग की गई थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड में शामिल जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

आरोपी को घर से दबोचा गया
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़ गीर, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा निवासी आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: जेल से भागना मुश्किल नहीं! झारखंड की जेलों को लेकर NCRB रिपोर्ट में सामने आई कर्मचारियों की कमी

उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी
डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि जिले में उग्रवादी गतिविधियों, लेवी वसूली और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्यधारा से भटके अपराधियों और उग्रवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता विनाश का द्वार खोलता है। पुलिस अपराधियों और नक्सलियों के सफाये के लिए प्रतिबद्ध है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed