सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Babulal Marandi says CM Hemant Soren is not hoisting national flag on 26 January is insult to Republic Day

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी का CM सोरेन पर तंज, कहा- 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज न फहराना गणतंत्र दिवस का अपमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 26 जनवरी को तिरंगा न फहराने का आरोप लगाते हुए इसे गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान बताया। उन्होंने विदेश दौरे, खर्च और दावोस एमओयू को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

Babulal Marandi says CM Hemant Soren is not hoisting national flag on 26 January is insult to Republic Day
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 26 जनवरी 2026 को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज न फहराना गणतंत्र दिवस का अपमान है।

Trending Videos

 
दुमका में तिरंगा न फहराने पर उठाए सवाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन झारखंड की उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई आपदा या आकस्मिक परिस्थिति नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का विदेश दौरा कारण है। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री उस समय लंदन में सैर-सपाटा और खरीदारी कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय पर्व के प्रति दृष्टिकोण पर आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तिरंगा न फहराना देश की स्वतंत्रता, गणतंत्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान करार दिया और कहा कि संविधान की बात करने वाले लोग राष्ट्रीय पर्व की मर्यादा भूल रहे हैं।
 
दावोस यात्रा के बाद भी विदेश में ठहरने पर सवाल
मरांडी ने कहा कि दावोस यात्रा का कार्यक्रम 23 जनवरी को समाप्त हो चुका है और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अधिकारी भारत लौट आए हैं। इसके बावजूद झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके साथ गए वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में रुके हुए हैं, जो राज्य के लिए शर्मनाक स्थिति है।
 
विदेश में खर्च और बैठकों की जानकारी मांगी
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री के विदेश में रुकने का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि गणतंत्र दिवस से अधिक महत्वपूर्ण कौन सा कार्य वहां चल रहा है, किसके साथ बैठकें हो रही हैं और किस मद में खर्च किया जा रहा है।

पढ़ें- Jharkhand: गणतंत्र दिवस से पहले चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
 
एमओयू और निवेश को लेकर भी उठे प्रश्न
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उद्योग स्थापना के नाम पर मुख्यमंत्री दावोस गए, जबकि टाटा और नवीन जिंदल जैसी कंपनियों से एमओयू रांची में भी हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि टाटा का प्रोजेक्ट पहले से ऑनगोइंग है और वर्षों से लंबित एक कार्य की स्वीकृति के लिए दबाव बनाकर एमओयू कराया गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों के जरिए बड़ी खबरें छपवाकर जनता को गुमराह कर रही है। मरांडी ने कहा कि यह झारखंड की गरीब जनता की मेहनत की कमाई है और मुख्यमंत्री को हर पैसे का हिसाब जनता को देना होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed