सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Banned doda worth Rs 12.5 lakh recovered in Chatra; police intercepted the consignment before it could

Ranchi: चतरा में साढ़े 12 लाख रुपये का प्रतिबंधित डोडा बरामद, बिहार भेजे जाने से पहले पुलिस ने खेप पकड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चरकाखुर्द गांव में छापेमारी की गई। डोडा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख 56 हजार रुपये है।

Banned doda worth Rs 12.5 lakh recovered in Chatra; police intercepted the consignment before it could
बरामद डोडा की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चतरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।



सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चरकाखुर्द गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सुनील कुमार के घर से छह प्लास्टिक बोरियों में रखा 83 किलो 790 ग्राम प्रतिबंधित अफीम डोडा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त डोडा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख 56 हजार रुपये है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस खेप को बिहार में सप्लाई करने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क की योजना पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में छह आरोपियों की जमानत खारिज, जांच को मिली मजबूती
विज्ञापन
Trending Videos

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि चतरा पुलिस नशा तस्करी और अंतरराज्यीय मादक पदार्थ नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में प्रतापपुर अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed